national religious demographics: भारत, अपनी अद्वितीय धार्मिक विविधता के लिए जाना जाता है, जहां विभिन्न धर्मों के लोग सदियों से एक साथ रहते आए हैं। हालांकि, हाल के वर्षों में धार्मिक जनसांख्यिकी में बदलाव और उसके संभावित प्रभावों को लेकर बहस तेज हो गई है। यह सवाल अक्सर उठाया जाता है कि क्या भारत में किसी विशेष धर्म की आबादी इतनी तेजी से बढ़ रही है कि बहुसंख्यक समुदाय अल्पसंख्यक बन सकता है? आइए, आंकड़ों और तथ्यों की रोशनी में इस संवेदनशील मुद्दे को समझते हैं।
Andre Russell Retirement : वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (Andre Russell) 22 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के बाद अपने 15 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह देंगे। रसेल की सबसे बड़ी उपलब्धि 2012 और 2016 में टी20 विश्व कप जीतने वाली वेस्टइंडीज टीम का सदस्य होना है। वह 2019 से केवल टी20 प्रारूप में ही खेल रहे हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज का 84 टी20 अंतरराष्ट्रीय, 56 वनडे और एक टेस्ट मैच में प्रतिनिधित्व किया है।
ncert books controversy: एनसीईआरटी की आठवीं कक्षा की किताब में औरंगजेब और अकबर पर नया चैप्टर जोड़ा गया है। इसमें अकबर को ‘सहिष्णु’ लेकिन ‘क्रूर’ बताया गया है। मुगलों के बारे में वर्णन करते हुए इस चैप्टर में लिखा गया है कि अकबर एक ‘निर्मम आक्रमणकारी’ था। किताब में उल्लखित है- प्रशासन के उच्च मानकों पर गैर मुसलमानों को अल्पसंख्यक रखा गया था। पुस्तक में चितौड़गढ़ की घेराबंदी का जिक्र किया गया है। इसके बारे में बताया गया है कि अकबर ने यहां पर 30 हजार से अधिक नागरिकों के नरसंहार का आदेश दिया था। किताब में इस तरह के चैप्टर पर आने वाले समय में खासी सियासत और विवाद हो सकता है।